प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी(बाराद्वार) के संचालक*

*प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी(बाराद्वार) के संचालक*

 

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी(नर्सरी -10th) के उत्कृष्ट संचालन के लिए दिनेश कुमार साहू को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आज दिनांक 5 अप्रैल 2026,दिन रविवार को रायपुर के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया! 

 

दिनेश कुमार साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय को न केवल बेहतर तरीके से संचालित किया है बल्कि वह अध्ययनरत बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं!

 

सीमित संसाधनों के बावजूद दिनेश कुमार साहू ने शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और बच्चों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है!

 

विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है!

 

यही कारण है कि आज आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी शिक्षा का एक मजबूत आधार बनकर उभर रहा है, इस उपलब्धि पर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव ने दिनेश कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके मेहनत, समर्पण और गुणवत्ता के लिए प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया ! यह सम्मान विद्यालय परिवार के साथ साथ ग्रामीणों के लिए गर्व का विषय बन गया है!!!

 

भुवन चौहान 7999184678

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *