*नवीन पुलिस चौकी सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती का भव्य शुभारंभ समारोह,श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न*

राजधानी से जनता तक।सक्ती जिले के ब्लॉक मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का भव्य शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिसमहानिरीक्षक,रायपुर रेंज (छ.ग.) विशिष्ट अतिथि श्रीमान रामकुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर, श्री प्रफुल्ल ठाकुर(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती (छ.ग.), श्रीमान बरत लाल सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत सकर्रा, श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे जिला पंचायत सदस्य सक्ति,श्रीमान कवि शरण वर्मा जी अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा, श्री कृष्ण रात्रे जी अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार, श्रीमती खिक बाई मनहरण कमलेश जी जनपद सदस्य मालखरौदा,श्री नवीन राजपूत जी टी.ई.थाना मालखरौदा,श्री संजू गबेल उपसरपंच ग्राम पंचायत बुंदेली,श्री सोमनाथ रात्रे जी पूर्व सरपंच प्रत्याशी ग्राम पंचायत बुंदेली,अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी, सरस्वती माता जी,भारत माता जी, छत्तीसगढ़ महतारी जी,के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। चौकी के प्रथम प्रभारी ए.एस.आई. श्री कृष्णा कुमार राठौर सहित पुलिस विभाग के स्टाफ सहित ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की बात कहीं गई। ग्राम सकर्रा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इसके प्रारंभ होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर नियंत्रण रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में काफी सुविधा मिलेगी।
