प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे बी. डी. चौहान

 

अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के उत्कृष्ट संचालन के लिए मिलेगा सम्मान

सक्ती/छत्तीसगढ़।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के संचालक बी. डी. चौहान को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

बी. डी. चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय को न केवल बेहतर तरीके से संचालित किया है, बल्कि वहां अध्ययनरत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि आज अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला क्षेत्र में शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और विद्यालय परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी गर्व का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने बी. डी. चौहान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिला संवाददाता भुवन चौहान 7999184678

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *