‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा जी की 56 वीं पुण्य तिथि विशेष|

‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा जी की 56 वीं पुण्य तिथि विशेष|

रायगढ़ – जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। जिनका जन्म दिनांक 03-01-1903 को हुआ, वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे।

उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।। दिन-शुक्रवार दिनांक – 20-03-2026 को जयपाल सिंह मुंडा जी की 56 वीं पुण्यतिथि का विशेष कार्यक्रम को छत्तीसगढ सर्व आदिवासी समाज, रायगढ के द्वारा जिला कार्यालय मिंज छत्तीसगढिया फेब्रिकेशन, बोईरदादर, रायगढ में आयोजित किया गया

जिस कार्यक्रम में मरांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया व सभी उपस्थित साथियों के द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया। जिसमें आदिवासी समाज व मूलनिवासी समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *