कन्या शाला घोघरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर हुआ विज्ञान मेला का आयोजन 

कन्या शाला घोघरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर हुआ विज्ञान मेला का आयोजन 

 

भुवन चौहान।शक्ति।शा. पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी, संकुल केंद्र घोघरी, विकास खंड मालखरौदा, जिला सक्ती में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर बैगलेस डे शनिवार को राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा यादव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान मेला का विशेष आयोजन किया गया था l विज्ञान दिवस डॉ. सी. वी. रमन के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने के कारण बच्चों ने डॉ. सी. वी. रमन की पेंटिंग बनाकर उनकी पूजा कर विज्ञान मेला का शुभारंभ किया।विज्ञान मेले में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक वर्किंग एंड नॉन वर्किंग मॉडल,प्रोजेक्ट, पेंटिंग, विज्ञान स्लोगन, प्रायोगिक कार्य, मैजिक ऑफ साइंस, आदि गतिविधियों को दिखाया जो बहुत ही कबीले तारीफ थाl वर्किंग मॉडल में बाढ़ सूचक यंत्र, वाटर फिल्टर, वायु प्रदूषण, चंद्रयान 3 ,ज्वालामुखी का प्रदर्शन, वाटर हिटर, कटर मशीन, जेसीबी, जल चक्र आदि का प्रदर्शन किया l नॉन वर्किंग मॉडल में स्वच्छ भारत, क्लीन एंड ग्रीन इंडिया, बस्तर आर्ट घर, चिमनी, ट्री हाउस, रेत घड़ी, झूला, सौर परिवार, मिशन सिंदूर के ब्रह्मोस का आदि का मॉडल प्रोजेक्ट बहुत ही सुंदर बनाया l इसके अलावा उदासीनीकरण , उर्धपातन वाष्पीकरण पृथककरण , चुंबकीय गुण, प्रकाश का सीधी रेखा में चलना ,पदार्थ के गुण, स्लाइड बनाना आदि को दिखाया गया l विज्ञान मेला में संकुल केंद्र के शैक्षिक समन्वयक ईश्वर निराला, कुलदीप कुर्रे,श्याम कुमार पटेल, सूरज पटेल उपस्थित रहें l शैक्षिक समन्वयक ने बच्चों को बहुत अच्छी जानकारी देकर उनकी प्रशंसा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *