अंबेडकर स्कूल मसनिया कला में बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई*

*अंबेडकर स्कूल मसनिया कला में बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई*

 

सक्ती – आज अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गांव की मितानिन संतोषी कंवर एवं शुकवारा सिदार के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों को फाइलेरिया की रोकथाम हेतु टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में प्रातः निर्धारित समय पर किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

दवा खिलाने से पूर्व स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान ने बच्चों को इसके महत्व, लाभ तथा सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे जागरूक हो सकें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से टैबलेट का सेवन कराया गया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करें तथा समाज को फाइलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विद्यालय परिवार ने स्वास्थ्य विभाग एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *