महाशिवरात्रि मालखरौदा में भव्य शिव बारात का आयोजन 15 फरवरी को 

महाशिवरात्रि मालखरौदा में भव्य शिव बारात का आयोजन 15 फरवरी को 

 

भुवन चौहान।सक्ति।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात आयोजन की तैयारी को लेकर दिनांक 08/02/2026 को शिव बारात आयोजन समिति एवं बोल बम कांवरिया संघ मालखरौदा का अंतिम बैठक ग्राम कलमी में संपन्न हुआ। बैठक में भव्य शिव बारात की तैयार को लेकर विशेष चर्चा किया गया जिसमें भरपूर मात्रा में झाकी, बजा गाजा, रथ, लाइट आदि की व्यवस्था की जा रही है और पूरे क्षेत्र भर में निमंत्रण प्रचार प्रसार की तैयारी अंतिम रूप ले रही है।मालखरौदा शिव बारात में दूर दराज सहित हजारों शिव भक्त बाराती और घराती बनने शामिल होते है। इस वर्ष विशेष और भव्य शिव बारात आयोजन को लेकर आयोजन समिति दिन रात एक कर रही है।वही क्षेत्र भर से पधारे सभी शिव भक्तों के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमान जितेंद्र विजय बहादुर सिंह राजा साहब एवं राज परिवार मालखरौदा द्वारा विशाल भोजन भंडारा प्रसाद व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन समिति द्वारा प्रशासनिक और भरपूर पुलिस सुरक्षा बल हेतु शासन प्रशासन से मांग भी किया गया है।अयोजन समिति द्वारा निधि संग्रहण हेतु सभी की सहभागिता बराबर रखी गई है और ऑनलाइन सहयोग के लिए श्री लालू गबेल सामाजिक कार्यकर्ता मालखरौदा के बैंकिंग बार कोड और मोबाइल नंबर अधिकृत किया गया है तथा रथ, लाइट ,बाजा गाजा, डीजे, झाकी वाले श्री शेखर गबेल मिशन चौक से संपर्क करेंगे।

आयोजन समिति द्वारा बारात में पधारे पूरे क्षेत्र भर के सभी श्रद्धालुओं को हर तरह से व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने अपील किया गया है।

शिव बारात आयोजन समिति मालखरौदा द्वारा सार्वजनिक रूप से सभी क्षेत्र वासियों को झारा झारा नेवता दिया गया है।

आने वाली 15 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे से ओंगनपाठ देव स्थल मिशन चौक से शिव बारात की शुभारंभ होगी जो कलमी, बीरभांठा चौक होते हुए मालखरौदा बस्ती स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *