शा.पूर्व .माध्यमिक कन्या शाला घोघरी में गणतंत्र दिवस की 77 वर्षगांठ बहुत धूमधाम से मनाया गया

सक्ति।शा. पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी विकास खंड मालखरौदा जिला शक्ति में प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी 77 गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से देश भक्ति गाने के साथ तिरंगा लहराते हुए भव्य झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गईं l ग्राम सरपंच मनीराम चौहान और विशिष्ठ अतिथि शक्ति जिले की प्रथम भारतीय नौसेना निक्की जायसवाल के आतिथ्य में सभी कार्यक्रम बहुत ही हर्षौल्लास से मनाया गया l मनीराम चौहान सरपंच जी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया l छात्र छात्रों द्वारा परेड कर तिरंगा झंडा और अतिथियों को सलामी दी गई भारतीय नौसेना निक्की जायसवाल को विद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा यादव ने बैच लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और विद्यालय परिवार के परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया भारतीय नौसेना निक्की जायसवाल ने बच्चों को अपने उदबोधन में कहा कि देश सेवा के लिए जुनून होना जरूरी है आप सभी आगे बढ़कर देश सेवा करें l उन्होंने कहा कि मुझ में जुनून था इसलिए मेरा चयन देश सेवा के लिए भारतीय नौसेना में हुआ l मुझे बहुत गर्व महसूस होता है l सम्मान की कड़ी में अग्निवीर सैनिक मनीष कुमार जायसवाल के पिता मंथीर जायसवाल, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान , राष्ट्रगीत राजगीत,गाया गया l भारत माता, वंदे मातरम, जय हिंद, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारा गूंज उठा l पूरे भवन को रंगबिरंगे तोरण, और तिरंगा गुब्बारा से सजाया गया l फैंसी ड्रेस अभिनय में सौंदर्य चंद्रा और भूमि विश्वकर्मा भारत माता का सिमरन पटेल और आंचल सीदार छत्तीसगढ़ महतारी का , शशि चंद्रा, और अलका पटेल झांसी की रानी का एवं दीपिका पटेल माता सावित्री बाई फूले का अभिनय कर रहे थे l जो बहुत ही आकर्षक केंद्र बिंदु रहा l शिक्षिका प्रतिभा यादव ने सभी बच्चों को तिरंगा झंडा, तिरंगा रिबन, बैच आदि वितरण किया l सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं साहित्यिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट , कलम आदि देकर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया l प्रभात फेरी विद्यालय से निकल कर घोघरी के पंचायत कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ् केंद्र , मंडी, आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए पूरे गांव में घुमाया गया l प्रभात फेरी में तिरंगा रैली, देश भक्ति गाने के साथ निकाली गई जो ऐतिहासिक रहा l सभी ग्रामवासियों ने भारत माता की अभिनय कर रही बेटियों की पूजा अर्चना कर पुष्प श्रीफल देकर सम्मानित किया ,पूरे कार्यक्रम में सभी पंचगण ,सचिव, मितानिन,smc के अध्यक्ष, सदस्य, एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे अंत में नारियल, लडडू, चाकलेट,आदि मिठाई वितरण किया गया l
