छत्तीसगढ़ की विवाहित माताओं बहनों से किया था वादा, महतारी वंदन योजना से लाये विवाहित महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान।

महतारी वंदन योजना से खिले विवाहित महिलाओं के चेहरे

चुनाव के पहले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की विवाहित माताओं बहनों से वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद माताओं बहनों को आर्थिक रूप से सुदृण बनाने हेतु प्रतिमाह 1 हजार रूपए अर्थात प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए उनके खातों के डीबीटी के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे उसी क्रम में आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये गए हैं। सारंगढ़ जिले में भी आज जवाहार भवन प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें हजारों महिलाओं ने शिरकत किया और महतारी वंदन योजना का भी लाभ प्राप्त किया। महातारी वंदन योजना में आज प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को लाभ मिला है जिसके संदर्भ में भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से चर्चा कर भाजपा की कद्दावर नेत्रियों ने नारी सशक्तिकरण के संदर्भ में अपनी महत्त्वपुर्ण राय रखी है आईए जानते हैं कि भाजपा की महिला नेत्रियां क्या कहती हैं।

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबुती- शिवकुमारी सारधन चौहान

कार्यक्रम के विषय में भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी रही शिवकुमारी चौहान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश की माताओं बहनों से वादा किया था और विधानसभा चुनाव के बाद आज माताओं बहनों से किया गया वादा निभाया और माताओं बहनों के खातों में 1-1 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। शिवकुमारी चौहान ने कहा कि आज का दिन बेहद एतिहासिक है आज प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और बेहतर पोषण हेतु यह राशि केन्द्र सरकार के दुर दिृष्टी के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। मानव समाज में व्याप्त सामाजिक भेदभाव भी केन्द्र सरकार के इस कदम से दुर होगा। महिलाओं के उत्थान के लिए जितना प्रयास केन्द्र की मोदी सरकार करती है आज तक कभी किसी सरकार ने नही किया है। सारंगढ़ विधानसभा की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी को और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि कोटि धन्यवाद।

 

विष्णुदेव की सरकार सर्वजन हितैषी सरकार- वैजंती नंदराम लहरे

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और जिला पंचायत सदस्य वैजंती नंदराम लहरे ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के निर्देशों में जिस प्रकार से प्रदेश की विष्णुदेव जी की सरकार काम कर रही है वह शानदार है। आज प्रदेश की महिलाएं अपने आपको गौरवांवित महसुस कर रही हैं सम्मानित महसुस कर रही हैं। चुनाव के पहले जब मोदी जी ने प्रदेश का दौरा किया था तब उन्होने जात पात व धर्म की राजनिति से परे जाकर सभी वर्ग सभी जाति की विवाहित माताओं बहनों को आर्थिक मजबुती देने का संकल्प लिया था। आज उनके निर्देशों पर प्रदेश की विष्णुदेव जी के सरकार ने माताओं बहनों से किया गया वादा निभाया। प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली दिन है। मोदी जी के इस कदम से नारी सशक्तिकरण के दिशा में मजबुत कार्य सिद्ध हुआ है, प्रदेश में माताओं बहनों के आर्थिक स्तर में सुधार भी अब देखने को मिलेंगे।

 

मोदीजी ने वादा निभाया माताओं बहनों को सशक्त बनाया- सुश्री कामदा जोल्हे

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री मुखर वक्ता और पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ने कहा कि विवाहित माताओं बहनों को आर्थिक रूप से मजबुत बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया था और आज डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को सामाजिक समानता के उद्देश्य से एक एक हजार रूपए ससम्मान प्रदान किये हैं। प्रदेश में इस समय विष्णु देव जी की सुशासन वाली सरकार है जो अपने सभी वायदों को पुर्ण करती है। आज प्रदेश के मुखिया ने अपने पुरे मंत्रिमंडल के साथ महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तिकरण के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश की लाखों महिलाओं को सम्मानित किया है। सही मायनों में प्रति माह एक हजार रूपए मिलने से महिलाओं को जहां आर्थिक स्तर पर लाभ मिलेगा तो परिवार चलाने के लिए उन्हे सहयोग भी मिलेगा। मोदी जी का सबसे बड़ा नारा रहा है कि सबका साथ सबका विकास और लगातार इस नारे को मुर्त रूप भी मिलता जा रहा है।

 

माताओं बहनों को मिला मोदी पावर- नंदनी वर्मा

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्वा जिलाध्यक्ष और उर्जावान नेत्री नंदनी वर्मा ने कहा कि आज माताओ बहनों को उनके भाई नरेन्द्र मोदी का मोदी पावर मिला है। पुरे प्रदेश में विवाहित माताओं बहनों के मध्य आज सकारात्मक माहौल है। साल में 12 हजार रूपए केन्द्र की मोदी सरकार ने विवाहित बहनों माताओं को देने के लिए चुनाव पुर्व वादा किया था और आज उसे अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभांवित भी किया है। आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आज तक का उठाया गया यह सबसे बडा कदम है। नारी सशक्तिकरण के लिए भले ही सभी सरकारों ने वायदे किये लेकिन यह राशि सभी योजनाओं पर भारी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में विष्णुदेव साय जी पर सुशासन और मोदी जी के गारंटी पर माताओं बहनों और पुरे प्रदेश वासियों को पुरा पुरा भरोसा है। आज का दिन बेहद एतिहासिक है। आज आर्थिक तौर पर महिलाओं को मजबुती व नारी सशक्तिकरण की दिशा में बडा कदम उठाया गया है।

सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगी मजबुती- देवकुमारी लहरे

भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री देवकुमारी लहरे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार में उनकी निर्णायक भुमिका सुदृण करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असामनता एवं जागरूकता की कमी को दुर करने हेतु यह योजना केन्द्र की मोदी सरकार के निर्देशों पर प्रदेश की विष्णु सरकार ने आज प्रारंभ किया है। प्रदेश में इस योजना से लाभांवित होने वाले माताओं बहनों की संख्या पचास लाख से भी अधिक है। महतारी वंदन योजना सही मायनों में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाया गया सबसे बडा कदम है। केन्द्र की मोदी सरकार ने चुनाव के पुर्व महिलाओं की मजबुती के लिए वादा किया था और आज प्रदेश के विष्णुदेव जी के सरकार ने उस वायदें को पुर्ण किया है। आने वाले दिनों में लगातार इस योजना से माताएं बहने लाभांवित होती रहेंगी।

 

महिलाओं की होगी प्रभावी भुमिका- मीरा धरम जोल्हे

भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हे ने कहा कि इस योजना से माताओं बहनों को आर्थिक लाभ तो होगी लेकिन इसके साथ साथ परिवार के स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भुमिका को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उनके आश्रित बच्चोें के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखने में भी इस महतारी वंदन योजना का बड़ा योगदान होगा। सारंगढ़ अंचल में भी पचास हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलने जा रहा है। महतारी वंदन योजना का वादा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चुनाव पुर्व किया गया था और उसे प्रदेश के सुशासन वाली विष्णु सरकार ने प्रारंभ कर माताओं बहनों के खाते मे डीबीटी के माध्यम से लाभ पहुंचाकर सही मायनों में पुर्ण किया। यह योजना आने वाले समय में विवाहित माताओं बहनों के पारिवारिक जीवन में आर्थिक तौर पर संजीवनी बुटी के रूप में कार्य करेगा। इसलिए कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *