शिव गुरु चर्चा का ग्राम भांटा में भव्य आयोजन संपन्न*

*शिव गुरु चर्चा का ग्राम भांटा में भव्य आयोजन संपन्न*

 

फगुरम ( भांटा):- महागुरु महादेव की असीम दया एवं साहब–दीदी माँ के शुभ आशीर्वाद से 24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक विभिन्न स्थानों पर एकदिवसीय शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी पावन श्रृंखला में 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को ग्राम भांटा में भव्य आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में औरंगाबाद से साहब श्री के प्रिय शिव पूजन भैया जी, उनके सहयोगी साथियों तथा दिल्ली, रायगढ़ अंचल, शक्ति एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे गुरु भाई–बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।

और शिव गुरु की चर्चा भोला हरा शिव भजन साथ कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए साहब श्री हरिंद्रानंद जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। और सहज भाषा में समझाया कि

 

भगवान शिव हमारे गुरु कैसे हैं,

हम सहज रूप से उनके शिष्य भाव को कैसे आत्मसात कर सकते हैं,

साहब श्री के बताए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कैसे सुधार, संवार और सुशोभित किया जा सकता है।

परिचर्चा में मंचासीन गुरु भाई-बहनों ने बताया कि भगवान शिव जगत गुरु हैं और “शिव के स्मरण मात्र से ही प्राणी समस्त कष्टों से मुक्त हो जाता है, तथा गुरु भाव से उनके शिष्य बनने के बाद प्राणी के लौकिक परलौकिक सुधार निश्चित हो जाता है।”

शिव गुरू की चर्चा में यह भी बताया गया कि “हम सदियों से शिव की भगवान रूप में पूजा करते आए हैं, लेकिन यदि हम उन्हें गुरु रूप में शिष्य भाव से याचना पूर्वक दया की प्रार्थना करें, तो हमारा कल्याण निश्चित है।” साथ ही यह विचार भी दोहराया गया कि “यदि संसार का प्रत्येक मानव शिव को गुरु मानकर उनका शिष्य बन जाए, तो पूरे जगत का कल्याण संभव है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र की गुरु बहनों एवं गुरु भाई-बहनों ने श्रद्धा और शिष्य भाव से भाग लिया। आयोजन में सैकड़ों शिव शिष्य, शिव प्रेमी और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस आध्यात्मिक संगम ने ग्रामवासियों में भक्ति, गुरु-शिष्य भावना और जीवन के उत्थान की नई चेतना का संचार किया।

 

Bhuwan chauhan 8435851419

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *