22 दिसंबर को ग्राम परसी में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती एवं शोभायात्रा,

भुवन चौहान।सक्ति।जिले के ग्राम पंचायत बोडासागर के परसी गांव में 22 दिसंबर को अगले वर्ष के भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती एवं विशाल शोभायात्रा का विशेष आयोजन किया गया है ,जिसमें नव निर्मित जैतखाम में ध्वजा चढ़ाया जाएगा।एवं बाहर से विशेष कर पंथी नृत्य एवं गायक कलाकार का रात्रि में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है ,युवा वर्ग के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं,आस पास के ग्रामवासी एवं लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी जयंती एवं शोभायात्रा यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।

