
प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का 128वां संस्करण प्रसारित; राष्ट्रहित और जनभागीदारी पर रहा ज़ोर
महासमुंद – आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 128वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम को “जन-जन की प्रेरणा और राष्ट्र की दिशा” देने वाला बताया गया, जिसने श्रोताओं के मन को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और राष्ट्रहित को नई दिशा प्रदान की प्रधानमंत्री जी ने इस संस्करण में कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए जिनमें अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण, संविधान दिवस का महत्व, वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष का स्मरण, प्राकृतिक खेती और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान, भारत के उभरते पर्यटन की संभावनाएँ उन्होंने ऐसे नागरिकों की सराहना की जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं, इस बात पर ज़ोर देते हुए कि ‘मन की बात’ वास्तव में जन-संवाद का वह सशक्त मंच है जो देश की सकारात्मकता, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करता है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का यह लोकप्रिय कार्यक्रम, जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, उसे महासमुंद विधानसभा के बेलसोंडा शक्ति केंद्र साराडीह बुथ क्रमांक 217 में जनपद उपाध्यक्ष जनसेविका श्रीमती हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जी के द्वारा परिवार जन के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष सेवक साहू, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र साहू, संतोष साहू, सागर चंद्राकर, तेजन चंद्राकर, तथा मातृशक्ति की ओर से लता साहू, तुलसी साहू, अमीन साहू, ओमेस्वरी निर्मलकर, बिमला साहू, चंद्रकुमारी चंद्राकर, रुक्मणी चंद्राकर, पार्वती साहू, गायत्री साहू, मीना साहू, गंगा साहू, संतोषी विश्वकर्मा, संतोषी साहू, और संतोषी चौहान आदि उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीण जनों ने ‘मन की बात’ को सुनकर प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न सिर्फ देश के विकास की बात करता है, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना को भी बढ़ाता है और हम सबका प्रेरणास्रोत है।