*नवयुवक गणेश समिति द्वारा गणेश स्थापित करके गांव में कराया गया बहुत से गतिविधियां*


खरसिया – नवयुवक गणेश समिति समलाई चौक पतरापाली द्वारा पिछले 25 वर्ष से लगातार गणेश जी का मूर्ति स्थापित करके उनका भव्य रूप से पूजन किया जाता है इस वर्ष सभी ग्रामीण जन द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ गांव में गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया एवं बड़े हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से पूजन अर्चना किया गया गणेश समिति द्वारा इस पूजन के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक करके सभी गतिविधियों में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा जाता है समिति द्वारा गांव की ग्रामीण जन के लिए पहला दिन जलेबी दौड़ एवं चम्मच दौड़ तथा दूसरा दिन डांस प्रतियोगिता तीसरा दिन मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं चौथा दिन कुर्सी दौड़ एवं बिस्किट दौड़ प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें सभी गांव वालों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया सभी महिलाएं एवं पुरुष ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया एवं पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत किए कार्यक्रम में विशेष सहयोगी गांव के गणमान्य जन के साथ साथ गांव के सरपंच तिलकुंवर खोजराम राठिया का विशेष सहयोग रहा वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक प्रतिनिधि धरम लाल साहू भूतपूर्व सरपंच छेदीलाल राठिया गांव में वरिष्ठजन में लक्ष्मण सिंह राठिया छत्तीसगढ़ उपभोक्ता संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान एवं सुरेश कुमार चौहान द्वारा ऐसे गतिविधि कराने के लिए नवयुवक गणेश समिति एवं अंबेडकर स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किए जो इन सभी के सोच से गांव के लिए सभी गतिविधि में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है डांस प्रतियोगिता में अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के डायरेक्टर बी डी चौहान द्वारा प्रथम पुरस्कार 701 रुपए एवं कृष्ण कुमार राठिया बोजीया के तरफ से 151 का पुरस्कार रखा गया था जिसको अंशु एवं चन्दा ने जीता एवं गणेश समिति के द्वारा 500 रुपए का आकर्षक उपहार रखा गया था जिसे जास्मिन एवं मीनाक्षी ने जीता वही दिव्य कुमार राठिया द्वारा तृतीय स्थान के लिए 301 रुपए का पुरस्कार रखा गया था जिसे रैना बैरागी ने प्राप्त किया वही चतुर्थ पुरस्कार को गंगाधर बैरागी के द्वारा रखा गया था जिसे दिव्या एवं गरिमा तथा पंचम पुरस्कार को चित्रलेखा बैरागी ने जीता एवं तनुजा राठिया ऊषा राठिया के द्वारा भी बच्चों को शानदार गिफ्ट दिया गया तथा मटका फोड़ प्रतियोगिता में सुरेश कुमार चौहान द्वारा धमाकेदार 1001 रुपए एवं वार्ड क्रमांक 1 की पंच लिलेश्वरी राठिया द्वारा 50 रुपए एवं शानदार गिफ्ट रखा गया था जिसे भूमिका राठिया ने जीता एवं सभी खेलो में बच्चों को समिति के द्वारा शानदार गिफ्ट प्रदान किया गया वही इस पूजन में महराज के रूप में गंगाधर बैरागी जी का सहयोग रहा गणेश समिति में मुख्य कार्यकर्ता के रूप में बेदमणि राठिया योगेंद्र राठिया रूपेंद्र राठिया युवराज गुप्ता बबलू राठिया भुवनेश्वर राठिया मोनू गुप्ता सोमनाथ गुप्ता छवि राठिया वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबेडकर स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान का विशेष सहयोग रहा वही दुर्गा डीजे उल्दा के साथ साथ समितिजन में तुलसी राठिया,लोकेश्वर , डोलेश्वर,कौशल,चंद्रभान ,वीरेंद्र ,किस्मत ,संदीप,पुष्पेंद्र,श्रवण, किशोर,सरोज,गुलाब,पवन, रविशंकर, दिव्या,शिवनारायण, कृष्ण कुमार,नंदू,अभय,बीरबल, विकास,सरवन,भोला,अजय, रामायण का योगदान रहा है।
